देशनाेक में रामदयाल चारण उर्फ डीजी हत्याकांड की जांच बदलकर बीछवाल एसएचओ काे साैंप दी गई है। उसके बाद परिजनाें की सहमति से शव का पाेस्टमार्टम करवाया गया। बुधवार की रात काे पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल राजेन्द्र चारण के पुत्र रामदयाल चारण उर्फ डीजी की देशनाेक स्थित ओरण भूमि में हत्या कर दी गई थी।

देशनाेक थाने में सात नामजद व अन्य आराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। परिजनाें ने नामजद आराेपियाें की गिरफ्तारी और मामले की जांच नाेखा सर्किल से बाहर साैंपने मांग करते हुए शव का पाेस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार काे भी रामदयाल के परिजन और सहयाेगी नाेखा थाने पहुंचे और धरना पर बैठ गए।

मामले की गंभीरता काे देखते हुए एसपी ने हत्याकांड की जांच बीछवाल पुलिस थाने के एसएचओ मनाेज शर्मा काे साैंप दी। शर्मा देशनाेक पहुंचे अाैर परिजनाें से बातचीत की। उसके बाद शव का पाेस्टमार्टम करवाया गया और परिजनाें ने धरना हटा लिया।


एसएचओ मनाेज शर्मा ने बताया कि नए सिरे से जांच शुरू की गई है। पूरी छानबीन करने के बाद गिरफ्तारियां की जाएगी। गाैरतलब है कि रामदयाल बुधवार काे बीकानेर में पटेल नगर स्थित निवासी से देशनाेक रवाना हुआ था। उसके साथ दाेस्त गर्वित जैन भी था। देशनाेक में सायंकाल बाद ओरण भूमि में उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात के समय रामदयाल के साथ थे तीन लाेग
पुलिस के मुताबिक अब तक की छानबीन में सामने आया है कि रामदयाल के लड़की संबंध थे, जिसकी वजह से भाऊदान नाराज था और हत्या का कारण भी यही माना जा रहा है। रामदयाल की हत्या के दाैरान गर्वित, देशनाेक निवासी संजयदान और राेहितदान उसके साथ ही थे।

भाऊदान और रविदान बाद में पहुंचे और रामदयाल पर हमला कर हत्या की वारदात काे अंजाम दिया गया। पुलिस अभी तक तय नहीं कर पाई है कि हत्या करने वालाें में काैन-काैन लाेग शामिल थे और इसी कारण गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं। हालांकि, देशनाेक निवासी चाराें युवकाें काे राउंडअप बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramchial murder case changed to Bichwal SHO, no arrest for third day
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top