जिले में मानसून सक्रिय है। बुधवार काे बाली के आदिवासी क्षेत्र में कुछ स्थानाें पर बूंदाबांदी हुई। इस कारण से दिन व रात का पारा गिर गया। जिले में मंगलवार को सुबह 8 बजे तक सर्वाधिक वर्षा तहसील देसूरी में 75 एमएम दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहट तहसील क्षेत्र में 62 एमएम, बाली में 45 एमएम, पाली में 35 एमएम, रानी में 5 एमएम, मारवाड़ जंक्शन में 3 एमएम तथा सुमेरपुर तहसील में एक एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

गुड़ा ठाकुरजी में बिना बारिश तेज गति से आया नाला

बुधवार को क्षेत्र में बिना बारिश ही तेज गति से खिंवाड़ा के गुड़ा ठाकुरजी में नाला बहने लगा। नाला तेज गति से बहने से खिंवाड़ा, देसूरी, नाडोल, रानी का 2 घंटे तक आवागमन बंद रहा। शाम को आए नाले को लेकर पुलिस प्रशासन व गजनीपुरा सरपंच मौके पर मौजूद रहे।

आगे क्या: 4-5 दिन बारिश की संभावना
माैसम विभाग के अनुसार बंगाल की पश्चिमोत्तर खाड़ी में 13 अगस्त से एक दबाव का क्षेत्र बनने व राजस्थान के उपरी वायुमंडल में एक परिसंचरण बनने की पूरी संभावना है। इस कारण से आगामी चार-पांच दिन तक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मानसून सक्रिय रहेगा व तेज बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three days of heavy rain alert
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top