कृषि विज्ञान केंद्र चांदगोठी में चल रहे सात दिवसीय “ग्रामीण युवा महिलाओं में दाल व बाजरा के मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार कर उधमिता विकास’ प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आरपीसिंह ने महिलाओं को दाल व बाजरा के उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा प्रोजेक्ट के इंचार्ज प्रो. एनके शर्मा ने महिलाओं को उधमी बनने तथा अन्य क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम करने के लिए प्रेरित किया। अंतिम दिन महिलाएं बाजरा केक, बाजरा बिस्किट, कुरकुरे, खमण, ढोकला, मिक्स पाऊडर, पापड़, खाखरा आदि तैयार कर लाईं, जिनका कुलपति आरपीसिंह व प्रो. एनके शर्मा ने अवलोकन करते हुए सराहना की। केंद्र प्रभारी डॉ. बलबीरसिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण में भाग लेने वाली 30 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । डॉ. अदिति गुप्ता ने सात दिवसीय कार्यक्रम का पूरा ब्याैरा दिया। संचालन राजेंद्र नागर ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिविर के समापन पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top