कोरोना का संक्रमण अगस्त में भी उग्र रूप ही धारण किए हुए है। शनिवार को चार और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक युवक खुदकुशी के बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया। वहीं 164 नए रोगी मिले और 111 को डिस्चार्ज किया गया। इस माह के 8 दिनों में 11 मौतें होने के साथ 1083 संक्रमित मिल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा इससे ज्यादा है। अगस्त में अब तक 1395 रोगियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
नए संक्रमितों में से 4 रोगी भीतरी शहर के ब्रह्मपुरी में मिले। यहां से पिछले दो-तीन दिन में करीब 8 रोगी मिल चुके हैं, जोकि चिंता का विषय है। क्योंकि संकरी गलियों वाले इस क्षेत्र में फैलाव के खतरे की आशंका भी अधिक है। पॉजिटिव पाए गए केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चाैधरी को एम्स में भर्ती किया गया है।
उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बुखार भी है। हालांकि उनका सेचुरेशन नाॅर्मल आ रहा है और ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं है। उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है। शनिवार को 2550 सैंपल लिए गए जिसमें से 164 पॉजिटिव मिले, जिनकी दर 6.43% है। इनमें 64प्रतिशत पुरूष और 37प्रतिशत अब शहर में कुल एिक्टव केस 1653 है
केंद्रीय मंत्री चौधरी ने फ्रंटलाइनर संग फोटो ट्विट किया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्हें जोधपुर एम्स में एडमिट किया गया है। इससे पहले मंत्री ने स्वयं ही ट्विट किया था कि शुरुआती लक्षणों के बाद टेस्ट में वे पॉजिटिव आए हैं।
उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी टेस्ट करवाने की अपील की। बाद में उन्होंने एम्स में एक कोरोना फ्रंटलाइनर के साथ का फोटो भी टि्वट किया। इसमें सभी स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देते हुए लिखा कि- ये महामारी में हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं।
रमन व्यास (52): पहला टेस्ट निगेटिव, तबीयत बिगड़ी तो दुबारा टेस्ट में संक्रमित मिले, सांस नहीं आने से मौत
नाइयों का बड़ स्थित अंधेरी गली निवासी रमन व्यास (52) का बेटा अतुल करीब 20 दिन पहले पॉजिटिव आया। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया। इसके एक पखवाड़े बाद पिता रमन की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने कोरोना जांच करवाई। अगले दिन तबीयत और बिगड़ने पर वे खुद ऑटो से एमजीएच पहुंचे।
जहां कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया। इसी दिन शाम को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहां 4 अगस्त को उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उन्हें पहले आईसीयू फिर सीसीयू में शिफ्ट करने के साथ ही दुबारा कोरोना जांच की गई।
जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 दिन संघर्ष के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वे टाइप 2 डायबिटीज व हाइपर टेंशन के रोगी भी थे। उनकी मां मानकौर व्यास (67) भी सांस लेने में दिक्कत के कारण वेेंटीलेटर पर हैं। उनके चाचा भी संक्रमित हैं।
- जसोदा टाक (62): रामचौक जालोरियों का बास निवासी 62 वर्षीय जसोदा टाक की गत 3 अगस्त को तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें लेकर एमजीएच पहुंचे। यहां रात करीब 10 बजे उन्हें भर्ती किया गया। फिर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट 4 अगस्त को पॉजिटिव आई। शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात 2:40 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वे हाइपर टेंशन से भी पीड़ित थीं।
- मधु कंवर (65): ओसियां निवासी मधु कंवर (65) कैंसर से पीड़ित थी। वे शनिवार को ही पॉजिटिव पाई गई थी। उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
- रूपाराम (30): झंवर निवासी 30 वर्षीय रूपाराम ने शनिवार को घर पर ही खुदकुशी कर ली। परिजन उसे लेकर एमजीएच इमरजेंसी में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करने के साथ ही कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया, जो शनिवार को पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सा विभाग ने उसे कोरोना की मौत में जोड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें