उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने एक पार्सल ट्रेन चलाने की योजना बनाई। जो कि अपने आप में विवादित थी। दरअसल रेलवे ने जयपुर के कनकपुरा रेलवे स्टेशन से चेन्नई के रोया पुरम स्टेशन के बीच एक पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई, जिसकी रेलवे ने सभी जगह पब्लिसिटी भी की।

लेकिन रेलवे की ट्रेन चलाने की प्लानिंग काफी विवादित साबित हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे ने पार्सल स्पेशल ट्रेन को उस स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया, जिस स्टेशन पर ना तो पार्सल ऑफिस है और ना ही पार्सल बुक करने की सुविधा है। साथ ही रेलवे ने इस स्टेशन पर पार्सल बुक करने की कोई व्यवस्था भी नहीं की।

ऐसे में जब रेलवे के लीज होल्डर्स को ट्रेन में पार्सल बुक करने के लिए ऑर्डर मिले, तो उन्होंने इस ओर रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। क्योंकि व्यापारियों को पार्सल बुक कराने के लिए तो जयपुर रेलवे स्टेशन जाना पड़ा रहा था। जबकि पार्सल लोड कराने के लिए कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने इसे लेकर रेलवे के समक्ष विरोध किया।

ऐनवक्त से कुछ समय पूर्व बदले आदेश
कनकपुरा (जयपुर)-रोया पुरम (चेन्नई) के बीच चलने वाली वीकली पार्सल स्पेशल ट्रेन को गुरुवार देर शाम कनकपुरा के बजाय जयपुर से संचालित करने का आदेश जारी किया। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:40 पर जयपुर स्टेशन से रवाना होकर अजमेर, रतलाम, सूरत इत्यादि स्टेशन होते हुए रविवार मध्य रात्रि 12:40 ( सोमवार) रोया पुरम चेन्नई पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top