भादाे में बारिश का दाैर जारी है। राजधानी में शनिवार काे कई इलाकाें में जाेरदार बारिश हुई और सड़काें पर पानी ओवरफ्लाे हाे गया। वीकेआई सीकर राेड़ पर काफी देर तक तेज बारिश का दाैर चला। सड़कें पानी से ओवरफ्लाे हाेने पर राहगीर, दुपहिया और कार चालकाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा। टाेंक राेड, दुर्गापुरा, गाेपालपुरा, सिविल लाइन्स सहित कई इलाकाें में आधे घंटे तक रिमझिम का दाैर चला। कलेक्ट्रेट पर 2 और माैसम केन्द्र पर 0.3 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। अगले चाैबीस घंटे के दाैरान राजधानी सहित आसपास के इलाकाें में अच्छी बारिश हाेने का अनुमान है।
भादो में लगातार 3 दिन से जारी बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सीकर, जयपुर, भीलवाड़ा और जाेधपुर समेत कई हिस्सों में जमकर पानी बरसा। सड़कें पानी से लबालब हाे गई। जयपुर में 2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 5.5 इंच जोधपुर के बिलाड़ा में हुई। इसके अलावा सीकर में 24, भीलवाड़ा में 4.0, वनस्थली में 3.0 मिमी बारिश हुई।
जोधपुर में बारिश से मौसम सुहाना
शुक्रवार को तेज बारिश के बाद शनिवार की सुबह भीगी-भीगी रही। भादो की इस रिमझिम बारिश में सावन की फुहार का अहसास करवाया। अलसुबह से देर शाम तक 3 मिमी. बारिश दर्ज हुई, जिससे पहली बार दिन का तापमान औसत से 2.8 डिग्री कम होकर 31.2o दर्ज हुआ। #वीकेंडलॉकडाउन के पहले दिन इस खुशनुमा मौसम में कायलाना भी मुस्कुरा उठा। शहरवासी इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने घरों की छतों और बालकॉनी में नजर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें