राजस्थान हाइकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में सोमवार से फिजिकल सुनवाई की व्यवस्था फिर से लागू होगी, हालांकि इसके साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की व्यवस्था को भी बरकरार रखा गया है। पिछले महीने एक जज व कुछ हाईकोर्ट कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर व वकीलों के प्रतिनिधियों के आग्रह पर हाईकोर्ट प्रशासन ने 13 अगस्त तक वीसी के जरिए ही सुनवाई की व्यवस्था लागू की थी। गत 29 जुलाई से हाईकोर्ट की खंडपीठ व सभी एकलपीठ में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई हो रही थी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने एक नोटिस जारी कर 10 अगस्त से फिजिकल सुनवाई की व्यवस्था शुरू करने को कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें