किसी गांव में अन्य कोई सुविधा हो या न हो पर स्वास्थ्य सुविधा जरुर मिल जाएगी, लेकिन इससे अक्सर जान पर बन आती है। यह स्थिति गांवों में पनप रहे फर्जी चिकित्सकों के कारण है जो लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके पास न तो चिकित्सा का कोई अनुज्ञा पत्र है और न ही अन्य दस्तावेज। इसके बावजूद इन फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे इनके हौसेले बुलंद हो रहे हैं। गंगापुर ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गांवों में फर्जी चिकित्सकों ने क्लीनिक खोल रखे हैं। इनमें सलेमपुर उमरी, बजीरपुर, अलीगंज, महुकलां, बड़ी उदेई, टोकसी, बाटोदा, तलावड़ा, खूंटला, पीलोदा आदि प्रमुख है। कई गांवों में एक से ज्यादा फर्जी चिकित्सक भी हैं।
आबादी के लिहाज से कुछ बढ़ा गांव या कस्बा होने पर इनकी दुकानें आसानी से चल रही हैं।इनके क्लीनिक में मरीजो की जांच से लेकर इंजेक्शन लगाने और भर्ती करने तक के साधन है। एक दो बैड लगाए हुए हैं ताकि आने वाले मरीज को ड्रिप आदि लगाई जा सके। इन पर लगभग हर समय मरीज देखे जा सकते है। मौसमी बीमारियों के दौरान तो इनकी चांदी रहती है। क्लीनिक ने बाहर मरीज बैठे नजर आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें