मुकंदरा रिजर्व में 3 अगस्त काे एमटी-2 बाघिन की माैत के बाद से लापता शावक का अभी तक सुराग नहीं लगा है। अब उसके जीवित हाेने की उम्मीद कम है। वहीं रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर अब ये मामला विधानसभा में भी उठाएंगे। वहीं वन्यजीवप्रेमियों ने पीसीसीएफ योगेंद्र दक काे जांच अधिकारी लगाने पर भी सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि दक 2 महीने में रिटायर हाेने वाले हैं। उनकी बजाए बाहरी एक्सपर्ट को शामिल करते हुए टीम बनानी चाहिए थी। गुरुवार काे टाइगर एमटी-1 की साइटिंग भी हुई। रिजर्व के डीसीएफ बीजाे जाेय ने बताया कि वो पूरी तरह स्वस्थ है। उसे इंजेक्शन दिए गए हैं।
हैल्थ अपडेट: शावक की स्थिति सुधरी, इंफेक्शन की संभावना
एमटी-2 बाघिन के नर शावक की हालत में सुधार है, लेकिन अभी भी मुंह से झाग अा रहे हैं। मेडिकल टीम में शामिल सीनियर वेटेरनरी डाॅ. राजीव गर्ग, तेजेद्रसिंह रियाड़, डाॅ. अखिलेश पांडे की टीम उसके इलाज में जुटी है। गुरुवार काे शावक ने मूवमेंट किया साथ ही दूध के साथ चिकन भी खाया। डाॅ. गर्ग ने बताया उसको इंफेक्शन की संभावना है। उसके नमूने अाईवीअारअाई बरेली भी भिजवाए हैं। स्थानीय स्तर पर जांच करवाने के प्रयास जारी हैं।
लाेकसभा अध्यक्ष से मिले वन्यजीव प्रेमी
वन्यजीव प्रेमियाें ने गुरुवार काे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर मुकंदरा में बाघाें की माैत की न्यायिक जांच की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बिरला से मांग की कि केंद्रीय वन मंत्री की मुकंदरा विजिट हो और व्यक्तिगत रुचि से जांच हो। साथ ही लोकल एडवाइजरी कमेटी में स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों को शामिल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में इंटेक के निखिलेश सेठी, जल बिरादरी के बृजेश विजयवर्गीय, हम लाेग संस्था के डाॅ. सुधीर गुप्ता, शेर संस्था के डॉ. कृष्णेन्द्र सिंह नामा उपस्थित रहे।
अफसरों पर दर्ज हो हत्या का केस : दिलावर
12 दिन में दो बाघों की मौत के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही व हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस मामले को उठाएंगे। दिलावर ने कहा कि अधिकारियों की घाेर लापरवाही के कारण उम्मीदें धूमिल हो चुकी हैं। सरकार भी इसको लेकर गंभीर नहीं है, केवल जांच कराने की बात कह कर पल्ला झाड़ रही है, जबकि पूरे मामले में लिप्त दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही हैदिलावर ने विधानसभा सचिव को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें