रामगढ़ बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर संसद में गूंजा। राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान रामगढ़ बांध की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि जयपुर का रामगढ़ बांध पिछले पंद्रह साल से सूखा पड़ा है। दिया कुमारी ने कहा कि 2005 में बांध सूखा तब पता लगा कि इसके कैचमेंट एरिया में और नदी नालों के बीच में कई फार्म हाउस, होटलें आदि बन गए हैं।
इसकी वजह से पानी वहीं रुक रहा है। इस बार 10 इंच बरसात हुई फिर भी रामगढ़ में एक बूंद भी पानी नदी के द्वारा नहीं पहुंचा। राजस्थान उच्च न्यायालय ने भी अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दे रखे हैं। अतिक्रमण हटाकर बांध में पानी लाने के लिए बड़े आंदोलन हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें