आरयू में शुक्रवार को यूजी- पीजी फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घेरे बनाकर 1 घंटे पहले ही एंट्री शुरू हो गई। 8-10 बजे तक यूजी के कॉमर्स, आर्ट्स के पेपर हुए। 12 से 2 बजे तक पीजी में एमए, एमकॉम, एमएससी के पेपर हुए।
छात्रों को पुराने पैटर्न के पेपर मिले। जिनसे असमंजस हुआ, लेकिन शिक्षकों की समझाइश के बाद छात्रों ने 60% सवालों के जवाब दिए। गौरतलब है कि परीक्षा जयपुर, दाैसा के करीब 180 केन्द्रों पर हाे रही है। यूजी पीजी फाइनल में आरयू में 2.15 लाख छात्र- छात्राएं हैं।
आरयू: दिव्यांग परीक्षार्थियों को मिल सकेंगे राइटर
कोरोना के बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी के दिव्यांग छात्र फाइनल ईयर की परीक्षा देने के लिए राइटर की मदद ले सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को देखते हुए दिव्यांग छात्रों को राइटर नही देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परीक्षा आयोजित करवाने हेतु जारी संशोधित एसओपी के अनुसार आरयू ने सभी दिव्यांग परीक्षार्थियों को राइटर के साथ परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है।
विशेष परीक्षा के लिए देनी हाेगी काेराेना निगेटिव की रिपाेर्ट
जाे छात्र परीक्षाओं में शामिल नहीं हाेंगे, उनके लिए विशेष परीक्षा आयाेजित होगी। विशेष परीक्षा के लिए काेविड निगेटिव हाेने या मुख्य परीक्षा में शामिल नही हाेने के कारण का प्रमाण पत्र परीक्षा 10 नवंबर तक जमा कराना हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें