महावीर नगर पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ कोटा शहर में पहले से चोरी, लूट, अवैध मादक पदार्थ तस्करी जैसे के कई प्रकरण दर्ज हैं। महावीर नगर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हिमांशु उर्फ गाडर जो कि पुराना बदमाश है, वह अवैध हथियारों के सहित घूम रहा है।
पुलिस ने बदमाश को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस को बदमाश के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश हिमांशु उर्फ गाडर पुत्र राजू उर्फ बलवंत लाल उम्र 20 वर्ष निवासी सिंघाड़ा पार्क के पास संतोषी नगर हाल आमली रोजड़ी नयागांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें