स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू हुए चार माह हो चुके हैं लेकिन निगम अधिकारी ग्रेटर नगर निगम व हैरिटेज के डाटा फीडिंग का काम ही कर पाए हैं। दोनों निगम के वार्डों की स्थिति, सीमा, जनसंख्या और व्यवसायिक व आवासीय क्षेत्रोें और होटल का सर्वे करके डाटा तैयार किया है।

अफसरों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले पायदान पर आने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। जिम्मेदार केवल निगम के विभाजन में ही लगे हुए हैं। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जयपुर शहर को निगम के अधिकारी स्वच्छता में पहले पायदान पर कैसे लाएंगे।

यह अभी तक नहीं कर पाया नगर निगम

  • कम्पनी को पहले ही दिन से गीला-सूखा कचरा घरों से अलग-अलग ले जाना था लेकिन इस बार भी सर्वेक्षण शुरू हो गया। लेकिन अभी तक कचरा अलग-अलग नहीं उठ रहा।
  • स्वच्छता को लेकर निगम आमजन को भी नहीं जोड़ पाया। इस बार भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाए।
  • सर्वेक्षण में बोर्ड नहीं हैं। ऐसे में वार्ड स्तर पर पार्षदों के नहीं होने से स्वच्छता संबंधित काम अटके हुए हैं।
  • नए 5 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती हुई, लेकिन अधिकतर सफाईकर्मी गायब रहते हैं।
  • डंपिंग यार्ड तक 1400 टन के करीब कचरा पहुंच रहा है। लेकिन निस्तारण 500 टन का भी नहीं हुआ है।
  • सीएंडडी वेस्ट और बायोेमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए प्लांट शुरू नहीं हुए। फाइल घूम रही है।

सर्वेक्षण में अब तक शहर की स्थिति
वर्ष 2017 में जयपुर शहर समेत 4031 शहरो ने स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था। वर्ष 2017 की रैंकिंग में जयपुर को 215 वीं रैंक मिली थी। -इसके बाद निगम ने लंबी छलांग लगाकर वर्ष 2018 में 39वीं रेंक, वर्ष 2019 में 44 वीं रेंक और इस बार 28 वीं रेंक मिली है। अब वर्ष 2021 सर्वेक्षण में भी निगम के अधिकारी पहले पायदान पर आने के दावे कर रहे है। लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारी फिल्ड में ही नजर नहीं आ रहे है।

इस बारे में नोडल अधिकारी हर्षित वर्मा का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2021 का काम शुरू हो गया है। डाटा फीडिंग काम पूरा हो चुका है। अब अगले माह से जागरूकता अभियान चलाएंगे। अभी ज्यादातर जोन में अफसर-कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू हुए चार माह हो चुके हैं लेकिन निगम अधिकारी ग्रेटर नगर निगम व हैरिटेज के डाटा फीडिंग का काम ही कर पाए हैं
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top