जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकमचंद बोहरा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुकेत का निरीक्षण किया। इस दौरान कनिष्ठ लिपिक नवाज हुसैन ने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया। इस पर कनिष्ठ सहायक नवाज़ हुसैन को मौक़े पर ही निलंबित कर मुख्यालय पंचायत समिति खैराबाद कर दिया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में रिकॉर्ड की कमी पाई गई। इसके लिए तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारियों व सरपंच के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अलग से प्रारंभ की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत सुकेत के सरपंच गोरधनलाल मेहरा एवं ग्राम विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

गैरहाजिरी पर मेट व 10 श्रमिक हटाए : इसके बाद जिला परिषद सीईओ ने पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायतों के आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ‌ ने ग्राम पंचायत सालेड़ाखुर्द में चल रहे मनरेगा कार्य के दौरान कार्यस्थल से नदारद एक मेट, 10 श्रमिकों को हटा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top