किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित साजीदेहड़ा बस्ती में गुरुवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को घेर कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। परिजन युवक को तुरंत एमबीएस ले गए, जहां उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का है।

जानकारी के अनुसार साजीदेहड़ा निवासी फिरोज खान (36) गुरुवार देर रात घर जा रहा था। वह बंजारा कॉलोनी से होकर घर जा रहा था और इसी दौरान वह दोस्तों से मिलने के लिए शिवचौक में रुक गया। जहां दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इतने में वहां पर बाइक सवार दो बदमाश आए और आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। देखते-देखते इलाके में दहशत फैल गई और एक गोली फिरोज के पैर में लगी। फिरोज खान घायल होकर गिर गया। उसे बदमाश मरा समझकर भाग गए। बदमाशों ने वहां न सिर्फ फिरोज के पैर पर गोली चलाई, बल्कि हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी प्रयास किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top