ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती उदयपुर के तीन और मध्य प्रदेश के एक सहित चार कोरोना संक्रमित मरीजों की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं 50 नए संक्रमित मिले हैं। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती शहर निवासी दाे 70 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-4 निवासी 58 वर्षीय पुरुष और मध्य प्रदेश के 68 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।
कोरोना से अब तक उदयपुर में 55 संक्रमितों की माैत हाे चुकी है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि गुरुवार को उदयपुर में 11 कोरोना वॉरियर्स सहित 50 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 39 शहरी और 11 ग्रामीण क्षेत्र में मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 3188 हो गई है। वहीं अनलाॅक के पिछले 102 दिनों में हर दूसरे दिन एक कह माैत हाे रही है, इन दिनाें में 53 संक्रमितों की जान जा चुकी है।
जिलेभर में यहां मिले संक्रमित
एमबी अस्पताल में कार्यरत 51 वर्षीय हेल्थवर्कर, संत तेरेसा हॉस्पिटल क्वार्टर निवासी 64 वर्षीय महिला, विवि मार्ग निवासी 25 वर्षीय युवक, शोभापुरा निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-7 निवासी 56 वर्षीय पुरुष, बोहरावाड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन टेकरी निवासी 27 वर्षीय जवान, सर्वऋतु विलास निवासी 72 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय महिला, रामपुरा निवासी 75 वर्षीय पुरुष, सवीना निवासी 38 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 निवासी 24 वर्षीय महिला, सेक्टर-13 निवासी 62 वर्षीय पुरुष, शिव नगर निवासी 26 वर्षीय महिला, केशव नगर निवासी 70 वर्षीय पुरुष, बेदला निवासी 59 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-3 निवासी 66 वर्षीय पुरुष, बड़ी होली निवासी 28 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले।
इसके अलावा 46 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, विनायक नगर निवासी 43 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-14 निवासी 32 वर्षीय पुरुष, 73 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष, पंचवटी निवासी 65 वर्षीय पुरुष, ऑरबिट कॉम्पलेक्स निवासी 7 वर्षीय बच्चा, भूपालपुरा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, अशोक नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, 69 वर्षीय पुरुष, नवरत्न कॉम्पलैक्स निवासी 68 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय पुरुष, माली कॉलोनी निवासी 87 वर्षीय महिला, खेरोदा थाना में 24 वर्षीय जवान, मनवाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला, पुलिस थाना कोटड़ा के पास 22 वर्षीय युवक, सलूंबर निवासी 80 वर्षीय पुरुष, सेमारी निवासी 74 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें