शहरवासियों को चारदीवारी में मेट्रो की सौगत मिलने के लिए अभी श्राद्ध पक्ष के खत्म होने तक का इंतजार करना होगा। लेकिन, मेट्रो के बड़ी चौपड़ से चांदपोल के बीच संचालन से पहले ही एक बड़ी खामी सामने आई हैं। इसमें बड़ी चौपड़ स्टेशन से पहले नहीं बनाया क्रॉस ओवर ही नहीं बनाया गया। इससे इन दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो एक ही लाइन पर चलेगी और यात्रियों को एक ट्रेन चले जाने के बाद दूसरी ट्रेन का 15 मिनट तक इंतजार करना होगा। इस खामी के चलते शहरवासियों को परेशान होना पड़ेगा।
दरअसल चांद पोल से बड़ी चौपड़ के बीच दोनों तरफ से ट्रेन का संचालन करने के लिए बड़ी चौपड़ स्टेशन के आगे क्रॉस ओवर प्वाइंट बनाया जाना था। इस प्वाइंट से ट्रेन का मूवमेंट दोनों लाइन (अप-डाउन) पर एक ही समय में किया जा सकता था। अब चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच दो लाइन होने के बाद भी ट्रेन संचालन एक समय में एक ही लाइन से कराया जा सकेगा। यानी अगर कोई ट्रेन चांदपोल से बड़ी चौपड़ के लिए रवाना होती है, तो दूसरी ट्रेन पहली ट्रेन के दोबारा चांदपोल स्टेशन पहुंचने तक संचालित नहीं की जा सकेगी।
एक ट्रैक, क्रॉस ओवर पॉइंट नहीं, दो फेरों में 20 मिनट गैप
इस क्रॉस ओवर प्वाइंट के नहीं बनाए जाने का सबसे बड़ा खामियाजा मेट्रो राइडर्स को होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी चौपड़ से चांदपोल के लिए एक मेट्रो के जाने के बाद दूसरी मेट्रो के लिए करीब 20 मिनट का इंतजार करना होगा। अन्य स्टेशनों पर यह समय अधिकतम 10 मिनट है। वहीं पीक ऑवर्स में यह समय घटकर महज 5 मिनट ही रह जाता है।
बजट घटाने के लिए यात्री सुविधा को नजरअंदाज किया
- मेरी जानकारी के अनुसार क्रॉस ओवर पॉइंट बनाने में लागत अधिक आनी थी।। इसलिए इसे नहीं बनाने का निर्णय लिया गया। फेज-1सी की डीपीआर डीएमआरसी से बनवा ली है। भविष्य में बड़ी चौपड़ की दोनों रेल लाइनों पर एक साथ ट्रेन संचालन संभव होगा। - भास्कर ए सावंत, कार्यवाहक सीएमडी
- बड़ी चौपड़ पर क्रॉस ओवर डालने के लिए लंबे समय तक बड़ी-छोटी चौपड़ के बीच ट्रैफिक रोकना पड़ता, जो संभव नहीं था। भविष्य में मेट्रो के विस्तार के दौरान इसे फिर से डिस्टर्ब करना पड़ता। फेज-1सी में जरूरत पड़ने पर क्रॉस ओवर डाला जाएगा। - मुकेश सिंघल, डायरेक्ट, ऑपरेशन्स, जयपुर मेट्रो
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें