कोरोना वायरस के संक्रमण के असर से मोबाइल कंपनियां भी अछूती नहीं रही है। ऊंचे टेरिफ, महंगे मिनिमम रिचार्ज और खर्चीले कनेक्शन के बावजूद यूजर्स का मोबाइल से इतना मोहभंग नहीं हुआ था, जितना कोरोना की वजह से हुआ है। मार्च, अप्रैल और मई तक, तीन महीनों में देश भर में एक झटके में एक करोड़ 66 लाख से अधिक यूजर्स कम हो गए।

इसका असर, राजस्थान में भी देखने को मिला और जहां करीब 12 लाख से अधिक यूजर्स कम हुए हैं। यह खुलासा, टेलिकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की 9 महीनों की रिर्पोटों के अध्ययन में हुआ। ट्राई ने पिछले दिनों मई महीने की रिपोर्ट जारी की है जिसमें मोबाइल यूजर्स की संख्या में निरंतर गिरावट जारी है और एक महीने में ही देश भर में 56 लाख व राजस्थान में 4 लाख मोबाइल यूजर्स घटे हैं।

महंगी सेवाओं के चलते नवंबर में आई थी गिरावट
ट्राई की रिपोर्ट में अनुसार अक्टूबर में देशभर में मोबाइल यूजर्स की संख्या में 96 लाख 55 हजार का उछाल आया। राजस्थान में 6 लाख 71 हजार से अधिक नए यूजर्स जुड़े। सेवाएं महंगी करने के बाद देशभर में नंवबर में 2 करोड़ 88 लाख यूजर्स कम हो गए। राजस्थान में भी 8 लाख 98 हजार से अधिक यूजर्स का मोह भंग हुआ।
मार्च में फैला कोरोना, फिर तेजी से घटने लगे
देश में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी और मार्च महीने में ही लोगों को डर सताने लगा था। कोरोना के खौफ के चलते मोबाइल यूजर्स में कमी आना शुरू हो गया था। देश में मार्च में 28 लाख, अप्रैल में 82 लाख और फिर मई में 56 लाख यूजर्स घटे तो राजस्थान में मार्च में 3 लाख 74 हजार, अप्रैल में 5 लाख और मई में 3 लाख 95 हजार यूजर्स की कमी आई। हालांकि, देश में जिस तरह से अनलॉक हुआ है और गतिविधियां बढ़ रही है। अनुमान है कि यूजर्स फिर से बहाल होने लगेंगे।

यूं कम होते गए मोबाइल फोन उपभोक्ता

भारत में

मार्च 28,36,724

अप्रैल 82,31,591

मई 56,11,338

3 माह में घटे

1,66,79,653

भारत में मोबाइल यूजर्स
फरवरी 1160585228
मई 1143905575

राजस्थान में

मार्च 3,74,482

अप्रैल 5,06,485

मई 3,95,015

3 माह में घटे

12,75,982

फरवरी 65907382
मई 64,63,1400



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूं कम होते गए मोबाइल फोन उपभोक्ता
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top