औषधि नियंत्रण विभाग ने रींगस के महरोली हिमांशु मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई कर 17 बोतल ऑक्सीटोसिन दवा जब्त की। यह दवा ज्यादा दूध निकालने के लिए पशुओं को लगाई जाती है। औषधि नियंत्रण विभाग रींगस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग की टीम ने मनोज गढ़वाल के नेतृत्व में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा का जखीरा मिला।

मेडिकल स्टोर संचालक झाबरमल यादव से दवा बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र मांगा तो नही मिला। दवा खरीद के बिल भी नही मिले। जांच में सामने आया की झाबरमल दो साल से ऑक्सीटोसिन दवा बेच रहा था। वह पशु पालकों को दवा की सप्लाई करता था। किसान को भी सस्ती दर पर ऑक्सीटोसिन दवा उपलब्ध कराता था। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम प्रतिबंधित दवा जब्त कर रींगस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बहरेपन का खतरा व आंखों की रोशनी भी जा सकती है
ऑक्सीटोसिन से तैयार सब्जी से शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। पशुओं को इंजेक्शन देकर दूध निकले जाने पर उस दूध को पीने वाला बहरेपन का शिकार हो जाता है। आंखों की रोशनी चली जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जब्त दवा
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top