फतहसागर और पीछाेला के भरने के बाद नजरें बड़ी तालाब पर जा टिकी है। यह अभी भी 3 फुट 10 इंच खाली है। इस मानसून में यह भी ओवरफ्लाे हुआ ताे इससे भी फतहसागर में आवक हाेगी। इधर मानसून के सातवें दाैर में भी उदयपुर सहित मेवाड़ में खंड बारिश का दाैर बना हुआ है।

ओउबेश्वर जी की पहाड़ियाें में रुक-रुक कर बारिश का दाैर बना रहने और माेरवानिया नदी से हुई आवक के चलते बड़ी तालाब का जलस्तर 32 फुट भराव स्तर के मुकाबले 28 फुट 2 इंच हाे गया है। इधर मदार के दाेनाें तालाब पर अब भी 1-1 सेंटीमीटर की चादर चल रही है। इससे मदार नहर हाेते हुए फतहसागर में आवक जारी है। आकाेदड़ा और मादड़ी

बांध के एक-एक सेंटीमीटर गेट खाेलने से अब स्वरूपसागर की रपट से गिर रहे पानी का वेग भी तेज हुअा है। उदयसागर से आवक बनी रहने से वल्लभनगर बांध में एक रात मेें तीन सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। अब इसका गेज 15 फीट 4 इंच हाे गया है। इससे पहले मंगलवार रात शहर में 7 मिलीमीटर, जयसमंद 12, काेटड़ा 15, डाया 29और उदयसागर 12 मिमी बारिश हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डमी
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top