उद्योग नगर पुलिस ने बुधवार को 3 किलो 456 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कार भी जब्त की है। उद्योग नगर सीआई प्रमेंद्र कुमार रावत ने 22 सितंबर को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए मृत्युंजय मिश्रा आरपीएस प्रशिक्षु को थाना क्षेत्र में रवाना किया। गश्त के दौरान धाकड़खेड़ी से उम्मेदगंज मोड़ पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो जीप आती दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर वापस जाने का प्रयास करने लगी तो उन्हें रोक कर चेक किया गया। उसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पूछताछ में उनमें से एक ने नरेंद्र मीणा (50) पुत्र राजाराम निवासी राघव माधव गोदाम के पास साईं विहार कॉलोनी कैथून, और चालक ने मोनू (20) पुत्र नरेंद्र कुमार मीणा निवासी राघव माधव गोदाम के पास साईं विहार कॉलोनी बताया। इनके पास पैरों पर रखे थैले को चेक किया 3 किलाे 456 किलो गांजा बरामद किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें