माेहनपुरा गांव में एक मकान में घुसकर हुए जानलेवा हमले के मामले में सदर पुलिसि ने पांच आराेपी और गिरफ्तार किए हैं। इनमें से चार छजगरिया बस्ती और एक कीकरचक का रहने वाला है। ये पांचाें मुख्य आराेपियाें के दाेस्त हैं और दाेस्ताना निभाने काे हमले में शामिल हुए थे। एसएचओ हनुमानाराम बिश्नाेई ने बताया कि छजगरिया बस्ती निवासी अमन, पवन, अभिषेक उर्फ मामा व आकाश उर्फ बिल्ला के साथ ही कीकरचक निवासी खुशी उर्फ घुक्करसिंह काे

गिरफ्तार किया गया है। ये सभी माेहनुपरा निवासी मुख्य अाराेपी राजविंद्रसिंह और जशनदीपसिंह के दाेस्त हैं। इनकाे राजविंद्र ने फाेन कर 19 सितंबर की दाेपहर अपने घर बुलाया। इसके बाद हमले की याेजना बनाई गई। आराेपी नशे के आदी हैं। लड़ाई-झगड़ा करना पेशेवर काम है। इनकाे गुरुवार सुबह अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे पूछताछ के बाद हमले में शामिल अन्य आराेपियाें, वाहनाें और हथियाराें की बरामदगी की जाएगी। इधर हमले के अगले

ही दिन 20 तारीख काे गिरफ्तार किए गए मुख्य आराेपी राजविंद्र, जशनदीप औ 9 ए निवासी बबलूराम का बुधवार काे रिमांड पूरा हाे गया। उनकाे न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया है। इन तीनाें से वारदात में काम लिए गए तीन माेटरसाइकिल अाैर घायल जसकरणसिंह पर गाेली चलाई वह 12 बाेर का देसी पिस्ताैल बरामद कर लिया है।परिवादी माेहनपुरा निवासी हरकेवलसिंह ने पुलिस काे दिए परिवाद में बताया था कि उसने गांव में नशा बेचने की राजविंद्र और

जशनदीप की सरपंच से शिकायत की थी। इस पर सरपंच ने आराेपियाें काे कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर अपना चाल चलन सुधारने का अाग्रह किया था। इससे रंजिश रखते हुए राजविंद्र और जशन ने पीड़ित के घर पर 19 तारीख की दाेपहर काे 20-25 हथियारबंद युवकाें के साथ हमला कर दिया। इसमें परिवादी व उसकी मां चाेटिल तथा जसकरणसिंह गाेली लगने से गंभीर घायल हाे गए थे। जसकरण का चंडीगढ़ में इलाज जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top