प्रतियाेगी क्षमता विकास और प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए, गाइडलाइन, माेटीवेशन, इंटरव्यू के लिए काॅलेज शिक्षा निदेशालय की ओर से नया कार्यक्रम ज्ञान सुधा का शुभारंभ हाेगा। इसमें काॅलेजाें के लेक्चरर से लेकर अन्य सहयाेगियाें का स्वैच्छिक सहयाेग लिया जाएगा। काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में काॅलेजाें काे पत्र भिजवाया है।

इसमें लिखा है कि प्रदेश में उच्च शिक्षा से करीब 15 लाख स्टूडेंट्स के अलावा बड़ी संख्या में प्राइवेट स्टूडेंट्स है। साथ ही बड़ी तादाद में युवा विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाओं में शामिल हाे रहे हैं। ऐसे में युवाओं की क्षमता विकास के लिए सब्जेक्ट आधारित ज्ञान, प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए ज्ञान सुधा कार्यक्रम एक अच्छी पहल हाेगा। स्वैच्छिक आधार पर काॅलेजाें के शिक्षकाें से इसके लिए सहयाेग एवं सहभागिता हाेगी।

आयुक्तालय की ओर से बताया है यह सुधा चैनल तैयार हाेगा। इसमें स्टूडेंट्स के लिए काॅलेजाें के शिक्षक स्वैच्छिक सब्जेक्ट्स के वीडियाे कंटेंट तैयार करवाकर अपलाेड किए जाएंगे। ये वीडियाे कंटेंट स्टूडेंट्स के लिए निशुल्क उपलब्ध हाेंगे। ताकि अधिकाधिक संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम से लाभान्वित हाे सकें।

गवर्नमेंट काॅलेजाें के अलावा रिटायर्ड शिक्षकाें एवं उच्च शिक्षण संस्थान में कार्यरत विषय विशेषज्ञाें से जाे स्वयं के स्तर पर इस कार्यक्रम से जुड़कर सहयाेग कर सकते हैं। काॅलेज अपने स्तर पर शिक्षकाें के सेशन वीडियाे रिकाॅर्ड करवाकर ज्ञान सुधा चैनल पर अपलाेड हाेंगे। प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खास पहचान रखने वालो को भी शामिल किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top