पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के होने वाले सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (एसडीएम) मनोजकुमार मीणा ने बताया कि सरपंच व वार्ड पंच के नामांकन दाखिल करने की प्रकिया ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे पूर्ण हुई। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में से 31 ग्राम पंचायतों में अभ्यर्थियों ने सरपंच व वार्ड पंच के लिए नामांकन दाखिल किए।
इनमें 199 अभ्यर्थियों ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे, इसके तुरंत बाद अभ्यर्थियों
को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएंगे। सरपंच बनने के आतुर अभ्यार्थियों ने नामांकन भरने के दौरान उत्साह देखा गया। विशेषकर महिला अभ्यर्थी महिला समर्थकों व परिवार के सदस्यों के साथ नामांकन दाखिल करने आई। वहीं, सरपंच पद के दावेदार पुरुष अभ्यर्थी भी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान कई पंचायतों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अवहेलना की गई। यही नहीं नामांकन दाखिल करने वाले कार्यालय में सेनेटाइज तक करने की व्यवस्था
नहीं थी। इस दौरान पुलिस जाब्ता तैनात रहा।बीरमाना| गांव की सरकार का मुखिया बनने वाले अभ्यर्थियों ने सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किए। पंचायत आम चुनाव के अंतर्गत बीरमाना, 6डीडब्ल्यू, हरदासवाली व संगीता में 3 अक्टूबर सरपंच व पच के चुनाव होंगे।
नामांकन के दिन सभी पंचायतों में अभ्यर्थियों ने नामांकन दर्ज करवाया। वहीं, सुबह ही नामांकन दाखिल करवाने के लिए कोई घूंघट में तो कोई थाली में पूजा-पाठ के साथ पहुंचे। पंचायतों में कड़ी सुरक्षा के पहरे के बीच नामांकन दर्ज किए। जबकि 24 को नामांकन की समीक्षा व नाम वापसी के उपरांत चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। दूसरी ओर दावेदार पंचायत क्षेत्र में गांव व ढाणियों में घर-घर जाकर दस्तक देना शुरू कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें