प्राचीन शिवलिंग व सैंकड़ों वर्ष पुराने पीपल के पेड़ों को प्रस्तावित सड़क के बीच में अवरोधक मानते हुए यूआईटी द्वारा हटाने के मामले में स्थानीय लाेगाें ने बुधवार काे पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत काे राेक लिया। उन्होंने मौके से ही न्यास सचिव राजेश जोशी से फोन पर बात की। इस पर न्यास सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे जनता की भावनाओं के खिलाफ ऐसा कोई भी कार्य नहीं होने देंगे। राजावत ने कहा इन दिनों यूडीएच मंत्री ने कोटा की जनता की आवागमन की कठिनाई को समझते हुए फ्लाईओवर, ओवरब्रिज सहित अनेकों मार्गों को चाैड़ा करने का जो काम शुरू किया है, थोड़े दिनों के लिए जनता को कठिनाई तो होगी, लेकिन आने वाले समय के लिए शहर की सूरत बदल जाएगी। यह प्रशंसनीय कार्य कोटा की जनता हमेशा याद रखेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top