पुरानी आबादी एरिया में दाे बालिकाएं लावारिस हालत में मिली हैं। पुलिस ने इन बालिकाओं काे माता-पिता की तलाश और संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया है। बालिकाओं काे चाइल्ड लाइन ने संरक्षण दिया है। पुरानी आबादी थाना के एएसआई बलजीतसिंह काे दाेनाें बालिकाएं बुधवार शाम करीब 8 बजे सड़क आम पर लावारिस मिलीं।
एक बच्ची की आयु सात साल है और वह अपना नाम रजनी तथा दूसरी पांच साल की है और अपना नाम पायल बता रही है। वे अपने पिता का नाम राजू और माता का नाम श्रीमती बता रही हैं। लेकिन वे कहां रहती हैं, इसकी काेई जानकारी नहीं दे पाई हैं। एसएचओ रणजीत सेवदा ने इस संबंध में चाइल्ड लाइन काे फाेन कर सूचना दी। बाल कल्याण
समिति अध्यक्ष एडवाेकेट लक्ष्मीकांत सैनी ने दाेनाें बालिकाओं से बातचीत कर साैहार्दपूर्ण वातावरण बनाया। इसके बावजूद बच्चियां अपने परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पाईं। बालिकाओं काे तपाेवन चाइल्ड लाइन की अाेर से ठहरने और भाेजन आदि की व्यवस्था की गई है। चाइल्ड लाइन ने इस संबंध में बालिकाओं की जानकारी समस्त थाना पुलिस काे देकर माता-पिता की जानकारी जुटाने काे सहयाेग मांगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें