बारानी क्षेत्र में खड़ी मूंग व मोठ की फसल में पीला मोजेक रोग (येलो रस्ट) रोग आने से किसान चिंतित है। इन दिनों अधिक तापमान व विपरीत मौसम के कारण यह रोग फसलों में तेजी से बढ़ रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इससे मूंग व मोठ की फसल के उत्पादन पर वितरित असर पड़ने की संभावना है। किसानों ने बताया कि अगर समय रहते रोग पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसान कश्मीर खान, बलवीर गोदारा, नजरु खान,
कालू गोदारा, लाधूराम व पृथ्वीराज ने बताया कि इन दिनों मूंग व मोठ की फसल पकाव पर है। लेकिन तापमान अधिक होने के कारण फसलों में पीला मोजेक रोग होने से पैदा हो रहे सफेद मच्छर फलियों में पड़े दानों को खा रहे हैं। इससे किसानों की फसल खराब हो रही है। रोग को लेकर कृषि अधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण शुरू किया है। किसानों ने बताया कि दवा के छिड़काव के बावजूद रोग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कृषि अधिकारी किसानों को रोग से
बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। कृषि अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में इस बार किसानों ने सिंचित क्षेत्र में मूंग 2470 व असिंचित क्षेत्र में 1120 हैक्टेयर में बिजान और मोठ का सिंचित क्षेत्र में 115 व असिंचित क्षेत्र में 3460 हैक्टेयर में बिजान किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें