केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने देश भर के 51 आईएएस अफसरों का केंद्र में अतिरिक्त सचिव के पद के लिए इंपैनलमेंट किया है। इसमें राजस्थान कैडर के तीन आईएएस भी शामिल है। 1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत, 1992 बैच के आईएएस रजत कुमार मिश्र और 1993 आईएएस बैच के आलोक कुमार शामिल है। हालांकि तीनों ही अफसर अभी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में दिल्ली में तैनात हैं, लेकिन अब तीनों ही अफसरों का प्रमोशन हो जाएगा।

अतिरिक्त मुख्यसचिव के पद पर इंपैनलमेंट बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सुशांत पंत तो लंबे समय से केंद्र में सेवाएं दे रहे थे। बीच में कुछ समय के लिए ही राजस्थान आए थे, लेकिन कोरोना शुरू होने के बाद उन्हें दिल्ली वापस बुला लिया गया था। जबकि सरकार बदलने के बाद रजत कुमार मिश्र और आलोक कुमार ने दिल्ली का रुख किया था। एक बार तो राज्य सरकार की ओर से आलोक कुमार को एनओसी देने से मना कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Implementation of Sudhans Pant, Rajat and Alok for the post of Additional Secretary at the Center
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top