लालगढ़ जाटान स्थित 10 एसडीपी ढाणी में घुसकर किसान गणेशाराम से पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विराेेध में संबंधित पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग काे लेकर ग्रामीणाें ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम हवाई सिंह यादव को सीएम के नाम ज्ञापन साैंपा। प्रदर्शनकारियाें ने गुंडागर्दी नहीं चलेगी, झूठा केस वापस लाे के बैनर लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। निलंबन की मांग काे लेकर उग्र आंदाेेलन करने की चेतावनी दी।

उन्हाेंने आरोप लगाया है की 10 एसडीपी ढाणी में रंजिशवश किसान गणेशाराम से मारपीट की गई थी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इतना ही नहीं बाद में पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय किसान पर ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर काे हुई इस घटना के बाद किसानाें ने रात काे ही थाने पर धरना-प्रदर्शन किया था। अगले दिन एएसपी सहीराम ने वार्ता के बाद संबंधित हैड कानिस्टेबल देशराज, कानिस्टेबल संदीप व राजेश काे लाइन हाजिर कर दिया था अाैर जांच के बाद निलंबित किए जाने का अाश्वासन दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top