यूआईटी ने अपनी 5 याेजनाओं बालाजी मार्केट, स्वामी विवेकानंद नगर, राजीव प्लाजा, डिस्ट्रिक्ट सेंटर तथा पटेल मार्केट के काॅमर्शियल और रेजिडेंशियल कम काॅमर्शियल प्लाॅटाें, निर्मित दुकानों व निर्मित हाॅल की निर्धारित प्रारंभिक दरों में 30 से 40 प्रतिशत की कमी कर दी है। राशि जमा करवाने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 360 दिन कर दी गई है। इसके लिए यूआईटी द्वारा आवेदन जारी कर दिए गए हैंं।
यूआईटी सचिव राजेश जाेशी ने बताया कि अभी स्वामी विवेकानंद नगर में आवासीय कम व्यावसायिक प्लाॅट की प्रारंभिक दर 6 हजार रुपए प्रति वर्गफीट थी, जिसे अब 3900 रुपए प्रति वर्गफीट किया गया है। इस याेजना के सभी प्लाॅट 120 फीट की सड़क पर हैं और लगभग सभी भूखंडाें के आगे व पीछे सड़क मार्ग है। इसमें आवंटी अपना व्यवसाय करने के साथ ही घर का निर्माण भी करा सकते हैं। इसी प्रकार से डिस्ट्रिक्ट सेंटर याेजना में 21 हजार रुपए प्रति वर्गफीट की दर काे 14 हजार रुपए प्रति वर्गफीट कर दिया है।
इससे काेराेना के दाैरान प्रभावित हुए राेजगार काे फिर शुरू करने तथा नए राेजगार करने वालाें काे लाभ मिलेगा। इसके भुगतान के लिए 360 दिनों की अवधि में समय-समय पर 15 प्रतिशत, 35 प्रतिशत व 50 प्रतिशत की सुविधा प्रदान की गई है। जाे आवंटी 30 दिनाें के भीतर भुगतान करेंगे उन्हें 2 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इन याेजनाओं के आवेदन फार्म शहर में आईसीआर्ईसीआई बैंक तथा इंसंड बैंक, यूआईटी ऑडिटाेरियम अथवा यूआईटी ऑफिस से लिए जा सकते हैं। इन्हें 7 अक्टूबर तक जमा करवाया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें