इंडियन स्टैटिसटिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), कोलकाता कल दाे सत्राें में आईएसआई एडमिशन टेस्ट का आयोजन करेगा। दोनों सत्र 2-2 घंटे के होंगे। सुबह 10:30 बजे से दाेपहर 12:30 बजे तक हाेने वाले पहले सत्र में गणित से संबंधित ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हाेने वाले दूसरे सत्र में गणित के सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। आईएसआई ने टेस्ट में भाग लेने के लिए कोविड-19 से संक्रमित स्टूडेंट्स के लिए महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाए स्टूडेंट्स इस टेस्ट में भाग नहीं ले पाएंगे। यदि कोई स्टूडेंट्स कोविड संक्रमित नहीं है, लेकिन परीक्षा केंद्र पर थर्मो-गन से टेंपरेचर 99 डिग्री से अधिक पाया जाता है तो उसे टेस्ट नहीं देने दिया जाएगा। आईएसआई की ओर से बैचलर ऑफ स्टैटिसटिक्स तथा बैचलर ऑफ मैथमेटिक्स के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल इस टेस्ट का आयोजन किया जाता है। जेईई-मेंस तथा एडवांस में भाग लेने वाले हजारों स्टूडेंट्स इस टेस्ट काे देते हैं।
प्रदेश में अजमेर एवं जयपुर में परीक्षा केंद्र : आईएसआई एडमिशन टेस्ट के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन पुरुलिया, रानीगंज तथा अलीपुरद्वार केंद्रों को रद्‌द कर दिया गया है। राजस्थान में अजमेर तथा जयपुर में सेंटर हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए चयनित स्टूडेंट्स को 5000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड भी दिया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top