राजस्थान कर्मचारी चयन बाेर्ड की ओर से शनिवार काे शहर के 35 सेंटर पर लाइब्रेरी ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा हुई। सुबह 11 से दाेपहर 2 बजे तक हुई इस परीक्षा में महज 30.42 प्रतिशत अभ्यर्थियाें ने ही परीक्षा दी। कुल नामांकित 6591 में से 4586 एबसेंट रहे, 2005 अभ्यर्थियाें ने ही परीक्षा दी।

सबसे बड़ी बात यह रही कि इस परीक्षा में बनाए सेंटर के अधिकांश कमरे खाली रहे। हालत यह रही कि शहर के गर्ल्स भीममंडी सहित अन्य सेंटर पर कमराें में दाे-दाे इनविजीलेटर रहे। लेकिन, स्टूडेंट्स नहीं पहुंचे। काॅमर्स काॅलेज की स्थिति यह रही कि एक कमरे में दाे-तीन स्टूडेंट्स ने ही परीक्षा दी। जबकि एक कमरे में 12 स्टूडेंट्स की व्यवस्था की हुई थी। यह परीक्षा पिछले साल 29 दिसंबर काे हुई थी। इसमें पेपर आउट हाेने के कारण इसे अब दुबारा लिया है। एडीईओ माध्यमिक मुख्यालय आदित्य विजय ने बताया कि सभी सेंटर पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई है।

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक से आए अभ्यर्थी : शहर के परीक्षा सेंटर्स पर महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, यूपी से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं। स्टूडेंट्स ने बताया कि परीक्षा में वाहनाें के आवागमन में परेशानी और काेराेना के असर से परीक्षा देने नहीं आए हैं।
स्टूडेंट्स ने पेपर बताया आसान : मप्र के सागर से आए अमित दुबे ने बताया कि पेपर आसान था। राजस्थान की जीके टफ लगी। हरियाणा के अजय ने बताया कि दिल्ली से यहां आने में काफी परेशानी हुई। अधिकांश स्टूडेंट्स ने बताया कि काेराेना के कारण उपस्थिति कम रही। वहीं, गवर्नमेंट पब्लिक डिवीजनल लाइब्रेरी के प्रभारी डाॅ. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि पेपर एवरेज रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Effect of corona; Only 30.42% candidates could give exam
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top