नगर निगम की भवन अनुमति समिति की बैठक गुरुवार काे हुई। इसमें 500 वर्ग मीटर तक के भूखंड पर निर्माण स्वीकृति और सभी नामांतरण की प्रक्रिया सोमवार से ऑनलाइन ही करने का तय किया हैं। मेयर जीएस टांक और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की माैजूदगी में हुई।
बैठक में समिति अध्यक्ष आशीष काेठारी ने समिति के पास आई-14 फाइलों की जानकारी दी। बताया कि सात माह में समिति ने भवन अनुमति की 300 स्वीकृतियां जारी की हैं। सोमवार से 500 वर्ग मीटर से छाेटे भूखंड पर निर्माण अनुमति और सभी तरह के नामांतरण के लिए आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। आवेदन https://ift.tt/3ho0xax पर किए जा सकेंगे।
आवेदक 21 कार्य दिवस में नामांतरण का काम पूरा करा सकेंगे। वहीं भवन अनुमति 60 कार्य दिवस में जारी की जाएगी। बैठक में समिति सदस्य मोहन गुर्जर, भरत जोशी, रवि तरवाड़ी, तारा शर्मा, निगम उपायुक्त अनिल शर्मा माैजूद रहे।
मेयर जीएस टांक ने कहा कि शहर में कई बहुमंजिला इमारताें में पार्किंग के लिए जगह निगम काे सरेंडर की। उसके बाद पार्किंग की जमीन पर लाेगाें ने दुकानें बना दी है। समिति ऐसे लाेगाें काे नाेटिस देकर कार्रवाई करें। डिप्टी मेयर पारस सिंघवी ने यूआईटी से हस्तांतरित हुई कॉलोनियों में रिक्त पड़े भूखंडों काे नीलाम करने का सुझाव दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें