कोरोना संक्रमण महामारी में प्रशासन से अनुमति के बिना आयोजक को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना महंगा पड़ गया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार रूपवास ने बिना मास्क के भीड़ एकत्रित करने, सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं करने पर आयोजक से बिना 5600 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। रूपवास एसडीएम ललित मीणा ने बताया कि गांव खानसूरजापुर निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र राजिन्दर सिंह ने मंगलवार को गांव खानसूरजापुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़ एकत्रित की गई और सोशल डिस्टेंस की पालना भी नहीं की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top