अजमेर में कांग्रेसियों से फीडबैक लेने गए प्रभारी अजय माकन के सामने पायलट और गहलोत समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद उनका अब भरतपुर संभाग का दौरा रद्द होता दिख रहा है। संभावना इस बात की है कि वे अब जयपुर में कांग्रेसियों से भरतपुर संभाग की राजनीतिक स्थितियों आदि को लेकर फीडबैक लेंगे। क्योंकि गुरुवार को भी अलवर एवं सीकर क्षेत्र के कांग्रेसियों को जयपुर ही बुलाया गया था। चूंकि भरतपुर

संभाग के जिलों में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं उनके समर्थक विधायकों का खासा प्रभाव है। इसलिए समझा जाता है कि प्रभारी माकन का भरतपुर मुख्यालय पर आकर फीडबैक लेने का कार्यक्रम मुश्किल ही बनेगा। इसके दो कारण है। एक तो अजमेर में हुआ विवाद। दूसरा गहलोत समर्थक विधायक/पदाधिकारी भी यह चाहते हैं कि जयपुर में ही फीडबैक लिया जाए। क्योंकि भरतपुर में भी हंगामा हो सकता है।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने अभी तक प्रभारी अजय माकन का भरतपुर दौरे के संबंध में कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। फीडबैक कार्यक्रम के जयपुर में ही होने की संभावना है। इधर, सत्ता और संगठन में भागीदारी की कामना रखने वाले विधायक और कार्यकर्ता तेजी से सक्रिय हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top