जिले से होकर गुजरने वाले चित्तौड़-बांसवाड़ा- दाहोद-गोधरा-वापी नेशनल हाईवे 56 की हालत कई जगह से बदतर हो चुकी है। विशेषकर पाडीकला से लेकर बड़ोदिया के बीच नेशनल हाईवे 56 के काफी भाग में दरार नजर आ रही है जो बड़ोदिया से आगे घोटिया आंबा मोड़ तक दिखाई देती है। वहीं बड़ोदिया कस्बे के मोड़ से पहले ग्लोबल कॉलेज के पास से होकर गुजरने वाली सड़क कई स्थानों से क्षतिग्रस्त है जिस पर तेज गति से गुजरने वाले हल्के और भारी वाहन कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

वहीं कलिंजरा बायपास पर भी एनएच का हिस्सा क्षतिग्रस्त है और उससे आगे कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे मौजूदा हालात में इन क्षेत्रों से वाहनों का तेज गति से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। गौरतलब है कि पाडीकला से लेकर गोधरा और उससे आगे तक की सड़क नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के गोधरा स्थित परियोजना निदेशक एनएचएआई एनएच 56 कार्यालय के अंतर्गत है। जिसका रखरखाव गुजरात के गोधरा स्थित कार्यालय द्वारा करवाया जाता है। जिसके बांसवाड़ा से काफी दूर और दूसरे राज्य में होने के कारण जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 56 के रखरखाव पर ठीक से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कल से पक्के पेचवर्क करवाएंगे एनएचएआई गोधरा गुजरात के परियोजना निदेशक जफर अहमद सुल्तानी ने बताया कि बारिश के दौरान एनएच 56 को कहीं-कहीं नुकसान हुआ और रोड में कहीं सेटलमेंट हुआ है। इसके लिए वर्तमान में गड्‌ढों का भराव कर उसे मोटरेबल बनाएंगे और 21 सितंबर से एनएच 56 पर पेचवर्क करवा कर इस समस्या का निराकरण करवा देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National highway 56 between Padikala to Mona Dungar broken in many places
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top