रामपुरा क्षेत्र में सराेवर के सामने का इलाका कभी जयपुर गाेल्डन के नाम से पहचाना जाता था, उस जयपुर गाेल्डन ट्रांसपाेर्ट की बिल्डिंग काे यूआईटी ने ध्वस्त कर दिया। कुछ समय पूर्व यूआईटी ने इस बिल्डिंग काे लैंड फाॅर लैंड याेजना में एक्वायर की थी। सुबह 5 बजे से 11 बजे तक चली इस कार्रवाई में यूआईटी व पुलिस के अधिकारी व भारी लवाजमा लगा।
माैके पर कुछ लाेगाें ने विराेध भी किया। अब इस जगह पर स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत 25 कराेड़ रुपए की लागत से 3 मंजिला पेड पार्किंग बनाई जाएगी। जिसमें 400 से अधिक दाे पहिया व चार पहिया वाहन खड़े हाे सकेंगे। ये पार्किंग 9 माह में बनकर तैयार हाेगी।
रामपुरा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या काे देखते हुए इस क्षेत्र में मल्टीस्टाेरी पार्किंग के लिए लंबे समय से याेजना चल रही थी। पहले हिंदू धर्मशाला में बनाने की याेजना थी, लेकिन तकनीकी कारणाें से
वहां नहीं बन सकी ताे उसके सामने स्थित जयपुर गाेल्डन ट्रांसपाेर्ट की बिल्डिंग काे यूआईटी ने अधिग्रहित किया था। शनिवार की सुबह 5 बजे यूआईटी सचिव राजेश जाेशी, दाेनाें उपसचिव चंदन दुबे, बीके तिवारी, सीआई आशीष भार्गव, डीएसपी रामकल्याण मीणा, रामपुरा, मकबरा, कैथूनीपाेल थानाें के सीआई व जाप्ता माैके पर पहुंचा। जेसीबी से बिल्डिंग काे ध्वस्त कर दिया।
किराएदाराें काे भी दुकानें बनाकर देंगे
यआईटी के विशेषाधिकारी आरडी मीणा ने बताया कि यहां पर करीब 10 दुकानें किराए पर थी। उन लाेगाें काे फिलहाल इससे कुछ ही दूर स्थित रामपुरा काेटा डाेरिया के नए मार्केट में शिफ्ट कर दिया गया है। पार्किंग में रामपुरा की तरफ दुकानें बनेंगी जाे इन्हीं दुकानदाराें काे दी जाएंगी।
50 साल से ज्यादा पुरानी थी पहचान : स्थानीय लाेगाें के अनुसार जयपुर गाेल्डन ट्रांसपाेर्ट की ये बिल्डिंग 50 साल से भी अधिक पुरानी थी। भले ही यहां से ये
ट्रांसपाेर्ट बंद हाे गया और कहीं ओर चला गया, लेकिन इस इलाके का नाम आज भी जयपुर गाेल्डन के नाम से पहचाना जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें