मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अजमेर जिले में कोरोना के सही आंकड़े जारी नहीं किए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी जिलास्तरीय सूची में 79 नए कोरोना केस सामने आए, वहीं एक मरीज की मौत हुई। हालांकि सूत्रों के अनुसार सोमवार को जिलेभर में 140 संक्रमित मिले और 3 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कुछ दिन पहले तक अजमेर जिले में काेराेना संक्रमित मरीजों की संख्या 250 तक पहुंच रही थी, वह अब जिलास्तरीय सूची में 100 के नीचे आ गई है। बड़ी बात यह है कि पहले जहां जिलास्तरीय सूची में मरीजों की संख्या के साथ ही मौत और नए केसों की क्षेत्रवार जानकारी होती थी, वहीं अब केवल मरीजों की संख्या ही दर्शायी जाती है।
साेमवार देर शाम सीएमएचओ डाॅ. केके साेनी ने जनसंपर्क कार्यालय के जरिये 79 नए संक्रमित की संख्या बताई। इस मामले में जब मीडिया ने अपने स्तर पर सूत्रों से जानकारी जुटाई ताे पता चला कि शाम छह बजे तक ही 140 नए संक्रमितों की सूची जारी हाे चुकी है। पिछले कुछ दिनों से राेजाना तीन से चार काेराेना संक्रमितों की माैत हाे रही है, लेकिन सीएमएचओ कार्यालय से जारी सूची में केवल एक ही पॉजिटिव की माैत बताई जा रही है। केवल एक ही माैत बताकर जयपुर मुख्यालय काे भी आंकड़ों के खेल में उलझाया जा रहा है।
आज कोरोना मरीज 9000 के पार
जिले में 79 नए केस मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8940 पहुंच गई। आज जिलेभर में मरीजों की कुल संख्या 9000 के पार पहुंच सकती है। जिले में मृतकों की संख्या 227 तक पहुंच गई है। साेमवार काे अजमेर शहर में 61, केकड़ी में 4 और ब्यावर में 14 नए काेराेना संक्रमित मरीज मिले हैं।
इन मरीजों की मौत
अजमेर शहर के जौंसगंज निवासी 78 वर्षीय वृद्धा।
तोपदड़ा वीर कुमार सर्किल के निकट निवासी 75 वर्षीय महिला।
किशनगढ़ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें