अनलॉक में मॉल खुलने के साथ ही अब लोग खरीदारी के लिए भी पहुंचने लग गए हैं, लेकिन कोरोना वायरस के बचाव को लेकर मॉल में कई सावधानी बरत रहे हैं। अब कई जगहों पर ट्रायल रूम को ही बंद कर दिया है। कुछ जगहों पर ट्रायल रूम चल रहे तो वहां ट्रायल किए कपड़े 24 घंटे लिए के लिए अलग से रख दिए जाते है।

गार्ड से लेकर काउन्टर पर बिल काटने वाले भी पीपीई किट पहने हुए नजर आते हैं। साथ ही अब ब्राडेंड कंपनी के भी मास्क बाजार में आ गए है। शहर में स्थित रिलायंस ट्रैंड में ग्राहकों के बिल काटने वाले कर्मचारी और गार्ड पीपीई किट में नजर आए। साथ ही ग्राहक का तापमान चेक करने के बाद ही मॉल में प्रवेश दिया जा रहा है। एक बार में 30 से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक है ताकि अंदर ज्यादा भीड़ नहीं हो। वहीं नक्षत्र मॉल और उदयपुर रोड स्थित आर सी मॉल में भी

इसी तरह की सावधानी देखी गई। जहां बिना मास्क वाले ग्राहक प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुस्तफा ने बताया की ग्राहक को कपड़े देते वक्त भी सेनेटाइजर का उपयोग किया जा रहा है। वहीं इसी मॉल में फैशन ब्लॉक में रीतिका ने बताया की अब ट्रायल रूम बंद कर दिया है साथ ही चेंज करना भी बंद कर दिया है। एक बार खरीददार लेकर जाए उसे वापस लेने में रिस्क है, इसलिए उसे बंद कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top