जिले में हथकड़ शराब व महुआ वाश के खिलाफ आबकारी पुलिस ने संभागीय आयुक्त के निर्देशन में उपायुक्त राजेंद्र पारीक के नेतृत्व में सहायक आबकारी अधिकारी मदनलाल, प्रहराधिकारी हेमराज जाट और मंगलाराम ने जिले में निरोधात्मक कार्रवाई करके 16 अभियोग दर्ज किए। जिसमें 13 अभियोग विशेष श्रेणी एवं 3 अभियोग सामान्य श्रेणी में दर्ज किए गए।
आबकारी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 8 शराब निर्माण की अवैध भट्टियां तोड़कर 3 हजार 900 लीटर महुआ वाश नष्ट किया। साथ ही 645 बोतल हथकड़ शराब बरामद की गई। आबकारी पुलिस ने घाटोल क्षेत्र के कुंडियापाड़ा में लसु डोडियार, आमली ओटा में अर्जुन, भुवासा में कैलाश, मूंगाणा में गटू आदिवासी और गोविंद बरोड़िया के यहां कार्रवाई की गई।
वहीं आबकारी क्षेत्र बांसवाड़ा के बोदलापाड़ा में नानूलाल, मगनलाल, सियापुर में मानसिंह, झुपेल में धीरा, बोरकिया पाड़ा में मना एवं बारी में हीरा के यहां कार्रवाई की गई। इसी तरह से कुशलगढ़ क्षेत्र में बोझापाड़ा निवासी राजू, पावल निवासी चरकनी, गुलाब निवासी चरकनी, फलवा निवासी शांतिलाल, जयंतीलाल के विरुद्ध कार्रवाई कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें