मुकंदरा रिजर्व में बाघाें की माैत और एमटी-1 के लापता हाेने के मामले में एनटीसीए की टीम शनिवार काे काेटा पहुंची। टीम ने रिजर्व के अधिकारियाें से एनटीसीए में पिछले दिनाें हुए घटनाक्रम काे लेकर चर्चा की। टीम सदस्याें ने मुकंदरा रिजर्व के हालाताें से लेकर अन्य विषयाें काे लेकर भी अधिकारियाें से बातचीत की। साथ ही यहां बाघ आने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के बारे में रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सेडूराम यादव, डीसीएफ बीजाे जाेय से जानकारियां ली।

टीम में एनटीसीए के एनके वसु, राजेंद्र गारवाड़ और अभिषेक भटनागर शामिल हैं। गौरतलब है कि मुकंदरा टाइगर रिजर्व में 3 शावकों समेत 2 बाघों की मौत हो चुकी है। वहीं एमटी-1 भी करीब 1 महीने से गायब है। वन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

मुकंदरा की विजिट की आज : एनटीसीए की टीम रविवार काे रिजर्व एरिया की विजिट करेगी। इस दौरान वहां के हालात देखने के लिए टीम माैका मुआयना करेगी। वहां के हालाताें काे लेकर अधिकारियों से चर्चा भी करेगी। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top