शहर से सटे बराेड़ा गांव में शनिवार काे 28 वर्षीय विजय मईड़ा अपने ही घर में फंदे से मृत लटका मिला। आहत पिता ने खुदकुशी के कारणाें की जांच कराने की मांग की है। पुलिस काे साैंपी रिपाेर्ट में आहत पिता कलू मईड़ा ने बताया कि उसका बेटा विजय उनके मकान के पास ही डालिया में पत्नी के साथ रहता था। रात काे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह बहू और बेटी के राेने की आवाज पर घटना का पता चला। बेटा नाईलाॅन की रस्सी से बल्ली से फंदे से मृत लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें