अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। अनंतपुरा थाना एएसआई रामसिंह ने बताया कि 21 सितंबर को महावीर नगर प्रथम निवासी महेंद्र सिंह (72) सब्जी खरीदने के लिए सुभाष नगर गए थे। इसी दाैरान एक तेज गति से आ रहे वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग को गंभीर चोट आई से परिजनों ने उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां बुजुर्ग व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनंतपुरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें