दादाबाड़ी क्षेत्र के बालाकुण्ड में साेमवार रात एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दादाबाड़ी थाना एएसआई शाहिद हुसैन ने बताया कि बालाकुण्ड निवासी महिला लीलाबाई (31) पत्नी नरेंद्र ने पारिवारिक कलह के चलते देर रात को विषाक्त का सेवन कर लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो वह महिला को एमबीएस अस्पताल ले गए। यहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, औद्योगिक एरिया में मंगलवार काे एक अधेड़ ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अनंतपुरा नगर थाना पुलिस ने बताया कि गोबरिया बावड़ी निवासी राजमल (50) आउटर सूरजमल ने देर रात को रोड नंबर 6 स्थित एक इंडस्ट्रीज के सामने चाय की होटल के पीछे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के शव को फांसी से नीचे उतारा और उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top