कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बापू बस्ती कॉलोनी में देर रात को दोस्त बनकर आए एक युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का उपचार एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बापू बस्ती निवासी राजेन्द्र सिंह (41) पुत्र छीतर सिंह ने बताया कि वह नयापुरा स्थित एक शराब की दुकान पर काम करता है। रात करीब 10 बजे घर पर लाैटा। उसी समय राजू मेहरा, अपने साथियों के साथ पहुंचा और आवाज लगाई।

आवाज सुनकर में नीचे आया तो बदमाश ने हाथ मिलाने के लिए आगे किया, जैसे ही उससे हाथ मिलाया तो बदमाश ने दूसरे हाथ से पेट में चाकू घाेंप दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाश राजू मेहरा अवैध शराब बेचने का काम करता है। कुछ महीने पहले भी बदमाश ने शराब बेचने के मामले में झगड़ा किया था। इसके बाद आज राजू मेहरा शराब के नशे में उसके दोस्तों के साथ आया और चाकू से पेट मे जानलेवा हमला कर दिया। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top