कोटा थर्मल को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली है। एलडी ने कोटा थर्मल प्रशासन को पुन: पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन करने की अनुमति दी है। इसमें बिजली उत्पादन शुरू हो गया। अब कोटा थर्मल में 210 मेगावाट की चौथी इकाई, 195-195 मेगावाट की छठी यूनिटों में बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है।
हालांकि 7वीं इकाई में शटडाउन लेकर फिलहाल बिजली उत्पादन काे राेका है। काेटा थर्मल के चीफ इंजीनियर अजय सक्सेना ने बताया कि एलडी से बिजली उत्पादन की अनुमति मिलने के बाद थर्मल ने धीरे-धीरे सभी यूनिटों काे शुरू कर दिया है। अभी थर्मल की 7वीं यूनिट में मेंटिनेंस हाेने के कारण उसमें शटडाउन ले रखा है।
इसके अलावा सभी छह यूनिटों में पूरी क्षमता से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। थर्मल की सभी यूनिट बंद होने पर भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें