राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की टीम ने बाड़मेर-जोधपुर मार्ग पर संचालित बस में एवजी (स्टेफनी) चालक को सरकारी कर्मचारी की जगह ड्यूटी करते पकड़ा है। राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने बताया कि बाड़मेर - जोधपुर मार्ग पर संचालित बस में एवजी (स्टेफनी) चालक ड्यूटी पर होने की सूचना मिलने पर बस आरजे 04 PA 2606 की जांच करवाई गई, जिसमें ड्यूटी ड्राइवर राजेन्द्र कुमार की जगह लीला राम एवजी (स्टेफनी) पाया गया ।
बस में ड्यूटी पर पाए गए चालक लीलाराम पर कानूनी कार्रवाई करने तथा ड्यूटी चालक राजेन्द्र कुमार एवं परिचालक धापू चौधरी पर अनुशासन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है । इस तरह की कार्रवाई के लिए रोडवेज प्रशासन ने अपना टोल फ्री नंबर जारी किया है जिस पर हर व्यक्ति सूचना दे सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें