नगर निगम अब नाइट शिफ्ट में सफाई कार्य करेगा। प्रायोगिक तौर पर शनिवार को स्टेशन रोड से इसकी शुरुआत हुई। रविवार को नाइट शिफ्ट सफाई कार्य का और विस्तार किया जाएगा।

आयुक्त एवं सचिव नगर विकास न्यास मेघराज सिंह मीना ने बताया कि निगम के कर्मचारियों द्वारा पॉलीथिन के उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर जब्त किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों ने स्टेशन रोड की सड़कों से कचरा उठाया और नालियों की सफाई की।

उन्होंने बताया कि रात को सफाई से कर्मचारियों को काफी आसानी रहती है। दुकानदारों से आग्रह किया है कि दुकान का कचरा सड़क पर न डालकर पात्र में ही डालें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now cleanliness will also be done at night, starting from station road; Pick up garbage from the streets and clean the drains.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top