भीलवाड़ा | कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए भीलवाड़ा से उदयपुर जाकर प्लाज्मा दान किया। लाइफ वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष जय भोले टीम के प्रदीप सिंह लूणावत ने बताया कि उदयपुर एमबी अस्पताल में दाे मरीजाें काे बी पॉजिटिव ग्रुप प्लाज्मा की जरूरत पड़ी, जाे कि वहां ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था।
भीलवाड़ा के भाजपा नगर महामंत्री राहुल सोनी ने उदयपुर पहुंच कर इन मरीजाें के लिए प्लाज्मा दान किया। इस अवसर पर डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. भागचंद रैगर, डॉ. सुरेश, मांगीलाल चौधरी, रक्तदाता युवा वाहिनी से राहुल सुथार, कपिल दया, दीपक गहलोत, रोहित जोशी, हेमंत माली, नीलेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें