स्टेट हाईवे 29 उनियारा इंदरगढ़ मार्ग पर रोहित गांव में बुधवार की देर रात उड़द निकालने वाली मशीन में उड़द काटते समय एक युवक 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव गाड़ी में रहने वाले उसके साथी को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार उनियारा इंदरगढ़ मार्ग पर रोहित गांव के पास दिल्ली निवासी शिवराज पुत्र राजपाल जाट ने रोहित गांव में जमीन खरीद रखी है। जिसमें अनार एवं अमरूद का बगीचा लगाने के अलावा उड़द की फसल कर रखी थी। शिवराज ने 10 बीघा जमीन में उड़द निकलवाने के लिए हार्वेस्टर मशीन को बुधवार को शाम 5 बजे करीब मंगवाई थी। मशीन से उड़द निकालते समय चार जने काम कर रहे थे एवं मशीन के ऊपर पंजाब के पटियाला निवासी हमप्रीत सिंह पुत्र धर्मचंद 18 वर्ष चढ़कर काम कर रहा था एवं मशीन उड़द काट रही थी कि अचानक मशीन चलते समय ऊपर से गुजर रही 11000 केवी विद्युत लाइन के चपेट में आने से उक्त युवक ऊपर से करीब 25 फीट नीचे गिर गया। जिसे शिवपाल जाट गाड़ी के साथ देने वाले अमरी, बिंदर, बिट्टू उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां पर डॉ पीयूष गुप्ता एवं कंपाउंडर पृथ्वीराज मीणा ने हमप्रीत का उपचार करने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी। उनियारा पुलिस अस्पताल पहुंची एवं शव को अस्पताल के एक कमरे में गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए रखा।

करंट के प्रभाव से मशीन से करीब 30 फुट नीचे जमीन पर गिरा, 12 दिन पहले गांव से आया था

खेतों के ऊपर से निकल रही है हाइटेंशन लाइनस्टेट हाईवे 29 इंदरगढ़ मार्ग पर सवाई माधोपुर की तरफ से जयपुर की ओर 11000 विद्युत लाइन गुजर रही है यह लाइन कई दर्जन खेतों के ऊपर से निकल रही है। इस लाइन के नीचे से गुजरने पर रात्रि में तेज आवाज आती रहती है। नहीं हम प्रीत सिंह उड़द की मशीन पर उड़द निकालते समय मशीन के ऊपर खड़े रहने पर काफी नीचे से हाईटेंशन लाइन में उसको अपने चपेट में ले लिया एवं करंट के प्रभाव से वह मशीन से करीब 30 फुट नीचे जमीन में गिर जाने से मौत हो गई। पटियाला निवासी हमप्रीत सिंह पुत्र धर्मचंद साढ़े 18 वर्ष हार्वेस्टर उड़द निकालने वाली मशीन के साथ पंजाब से अपने साथी अमरी, बिंदल, बिट्टू के साथ उनियारा क्षेत्र में 12 सितंबर को आया था। शाम उड़द की मशीन से उड़द निकालते समय हमप्रीत 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत के मुंह में समा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A young man died in the grip of the heights of the line while working on a harvester machine
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top